नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली गुर्दे से जुड़ी बीमारी के कारण अस्वस्थ हैं। इलाज के लिये उनकी सर्जरी हो सकती है। केन्द्रीय मंत्री से जुड़े नजदीकी सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उनका कहना है कि वित्त मंत्री की इस समय स्वास्थ्य जांच चल रही है। डाक्टरों ने अब तक जो संकेत दिये हैं उसके मुताबिक जेटली गुर्दे से जुड़े विकार से पीड़ित हैं। जेटली (65) को हालांकि अभी तक अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है लेकिन उन्हें संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक बैठकों में जाने से मना किया गया है। जेटली सोमवार से कार्यालय भी नहीं जा रहे हैं। राज्यसभा के लिये दोबारा चुने जाने के बाद उन्होंने अभी तक संसद सदस्य की शपथ भी नहीं ली है। जेटली को उत्तर प्रदेश से राज्यसभाका सदस्य चुना गया है।
हाल ही में राज्यसभा की 58 सीट के लिये हुये चुनाव मेंसे 53 सदस्यों ने पिछले दो दिन में सदस्यता की शपथ ले ली है।अभी तक शपथ नहीं लेने वाले पांच सदस्यों में जेटली भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि केन्द्र में 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के कुछ दिन बाद ही जेटली का बड़ा आपरेशन हुआ था। सूत्रों का मानना है कि मौजूदा अस्वस्थता उसी से जुड़ी हो सकती है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



