Jhandewalan Temple Navratri: प्यारा सजा है दरबार भवानी..जयकारों से गूंजा झंडेवालान मंदिर, भक्तों की लगी भारी भीड़

Summary :

Jhandewalan Temple Navratri: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिवसीय उत्सव में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन भक्तों ने मां शैलपुत्री की आराधना कर कलश स्थापना के साथ पर्व की शुरुआत की। नवरात्रि के दौरान हर दिन मां के एक अलग स्वरूप की पूजा का विशेष महत्व होता है। आज जगह जगह हर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली है। वहीं दिल्ली के प्रसिद्ध झंडेवालान देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। Jhandewalan Temple Navratri: जयकारों से गूंजा मंदिर…

Jhandewalan Temple Navratri: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिवसीय उत्सव में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन भक्तों ने मां शैलपुत्री की आराधना कर कलश स्थापना के साथ पर्व की शुरुआत की। नवरात्रि के दौरान हर दिन मां के एक अलग स्वरूप की पूजा का विशेष महत्व होता है। आज जगह जगह हर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली है। वहीं दिल्ली के प्रसिद्ध झंडेवालान देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Jhandewalan Temple Navratri: जयकारों से गूंजा मंदिर

Jhandewalan Temple Navratri
Jhandewalan Temple Navratri

झंडेवालान मंदिर में सुबह 5 बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं। पूरा मंदिर प्रांगण ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा और पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। मंदिर प्रशासन और सेवादारों ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। सेवादार लगातार व्यवस्था में जुटे हैं, ताकि किसी भी भक्त को कोई असुविधा न हो।

Navratri Crowd at Jhandewalan Temple: भक्तों की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी दिल्ली ही नहीं, अन्य मंदिरों में भी विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। दिल्ली के कई मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रहा है। सुबह से ही दिल्ली-NCR के मंदिरों में भक्तों की लंबी लाइन और जय माता दी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे है।

Devotees at Jhandewalan Temple: नवरात्रि पर माता के प्रति आस्था

Jhandewalan Temple Navratri
Jhandewalan Temple Navratri

झंडेवालान मंदिर में माता का दर्शन करने पहुंची एक महिला भक्त ने बताया कि आज नवरात्रि का पहला दिन है, मां के दरबार में आकर मन को शांति मिलती है। यहां आकर सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। वहीं कई भक्तों ने बताया कि नवरात्रि पर माता के प्रति आस्था उन्हें हर साल यहां खींच लाती है। कई भक्त पूरे 9 दिनों समेत हर दिन झंडेवालान मंदिर में दर्शन करने और मनोकामना मांगने के लिए आते है।

ALSO READ: Sharadiya Navratri: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन देशभर के मंदिरों में सुबह से जुटी भक्तों की भीड़, आज होगी देवी शैलपुत्री की पूजा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।