Zubeen Garg की मौत को लेकर खुला राज, सामने आया Death Certificate, जानें कैसे हुई सिंगर की मौत?

Summary :

असम और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सिंगर जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) के अचानक निधन होने की खबर सभी से लोग हैरान है। उनकी एनर्जेटिक वॉइस और उनके स्टेज पर परफॉर्म करने के कारण देशभर में लाखों लोग उनके फैन और उन्हें बेहद पसंद करते है। वहीं अब उनकी मौत की खबर के कई दिनों उनका डेथ सर्टिफिकेट सामने आया है, जिसमें इस बात को लेकर खुलासा किया गया है कि उनकी अचनाक जान जाने के पीछे क्या कारण था? कैसे हुआ एक्टर की मौत? बता दे, जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) के निधन के बाद ये खबर सामने आई थी कि शनिवार…

zubeen garg

असम और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सिंगर जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) के अचानक निधन होने की खबर सभी से लोग हैरान है। उनकी एनर्जेटिक वॉइस और उनके स्टेज पर परफॉर्म करने के कारण देशभर में लाखों लोग उनके फैन और उन्हें बेहद पसंद करते है। वहीं अब उनकी मौत की खबर के कई दिनों उनका डेथ सर्टिफिकेट सामने आया है, जिसमें इस बात को लेकर खुलासा किया गया है कि उनकी अचनाक जान जाने के पीछे क्या कारण था?

कैसे हुआ एक्टर की मौत?

बता दे, जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) के निधन के बाद ये खबर सामने आई थी कि शनिवार को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुए हादसे के कारण उनकी जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, जुबीन गर्ग सिंगापुर में भारत महोत्सव के एक स्पेशल इवेंट में परफॉर्म करने पहुंचे थे। इवेंट से पहले सिंगर स्कूबा डाइविंग करने निकले थे।

Himanta Biswa Sarma

 

हालांकि पानी में उतरने के बाद अचानक उन्हें सांस लेने में मुश्किल होने लगी। पास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। यह ख़बर जैसे ही भारत पहुंची, सोशल मीडिया पर उनके फैंस और उनसे जुड़ें लोगों को गहरा झटका लगा और उनके साथी कलाकारों ने उनकी मौत को लेकर दुख व्यक्त करने लगे।

असम के सीएम ने क्या कहा?

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) की मौत को एक “अत्यंत दुखद घटना” बताते हुए कहा कि सिंगापुर हाई कमिशन से प्राप्त दस्तावेज़ों के अनुसार उनकी मौत का कारण डूबना है। उन्होंने साफ किया कि डॉक्यूमेंट पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं है बल्कि केवल डेथ सर्टिफिकेट है। असम CM ने बताया कि असम सरकार ने इस मामले में ऑफिसियल पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्दी मंगवाने के लिए सिंगापुर एम्बेसी से कांटेक्ट किया है। इस रिपोर्ट के आने के बाद उनकी मौत के कारणों को लेकर साफ़-साफ़ कुछ कहा जा सकेगा और पूरी सच्चाई सामने आएगी। सरकार ने सभी डॉक्यूमेंट सीआईडी को सौंप दिए हैं ताकि ज़रूरत पड़ने पर जांच आगे बढ़ाई जा सके।

zubeen garg death

रविवार को हुई अंतिम विदाई

रविवार को जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) के पार्थिव शरीर गुवाहाटी लाया गया। लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर हज़ारों लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान माहौल काफी भावुक नज़र आया और उनके फैंस ने उन्हें फूल और गीतों के ज़रिये श्रद्धांजलि अर्पित की।

कब होगा अंतिम संस्कार

असम के मुख्यमंत्री (Himanta Biswa Sarma) ने घोषणा की है कि जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) का अंतिम संस्कार 23 सितम्बर को गुवाहाटी के पास कमरकुची एनसी गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। राज्य सरकार ने इसे लेकर ज़िला प्रशासन को सभी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। असम सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की है, ताकि लोग इस महान कलाकार को याद कर सकें।

Assam CM

जुबीन गर्ग का करियर

जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) असमिया और हिंदी दोनों भाषाओं में हिट गाने गा है। 2006 की फ़िल्म ‘गैंगस्टर’ के गीत ‘या अली’ से उन्होंने राष्ट्रीय स्तर लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने अपने करियर में न सिर्फ सिंगिंग बल्कि म्यूजिक डायरेक्शन और एक्टिंग में भी हाथ आज़माया। उनकी मौत की खबर सुनते ही सिंगर पापोन, म्यूजिशियन प्रीतम और कई असमिया कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रशंसकों ने उन्हें “असम का रॉकस्टार” और “दिलों की आवाज़” कहते हुए श्रद्धांजलि दी।

zubeen garg

फिलहाल आधिकारिक मृत्यु प्रमाणपत्र में डूबने को ही मौत का कारण बताया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा कि हादसे क्यों और कैसे हुआ और सुरक्षा इंतज़ाम कितने पुख़्ता थे। असम सरकार ने कहा है कि अगर जांच में लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: The Great Indian Kapil Show: Kapil के कैफ़े फायरिंग केस पर Akshay ने कसा तंजा,

Yashika Jandwani