जिगाना समेत आधुनिक हथियारों का तस्कर गिरफ्तार

Summary :

Delhi Crime : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर जिगाना समेत 10 अवैध पिस्टल बरामद की हैं। आरोपी दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को इन हथियारों की तस्करी करता था।डीसीपी (स्पेशल सेल) नर्रा चैतन्या ने बताया कि आरोपी को एसीपी पुरेन चंद्र पंत की देखरेख में इंस्पेक्टर मनेंदर की टीम ने गुप्त सूचना के बाद ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया है। बता दें पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रेम सिंह राठौड़ (33) के तौर पर हुई है। वह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से संचालित एक गिरोह के लिए हथियारों को एक जगह…

Delhi Crime : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर जिगाना समेत 10 अवैध पिस्टल बरामद की हैं। आरोपी दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को इन हथियारों की तस्करी करता था।डीसीपी (स्पेशल सेल) नर्रा चैतन्या ने बताया कि आरोपी को एसीपी पुरेन चंद्र पंत की देखरेख में इंस्पेक्टर मनेंदर की टीम ने गुप्त सूचना के बाद ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया है।

बता दें पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रेम सिंह राठौड़ (33) के तौर पर हुई है। वह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से संचालित एक गिरोह के लिए हथियारों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने वाली चेन का हिस्सा था। इसके पास से एक अत्याधुनिक (जिगाना) पिस्टल, चार सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और पांच सिंगल शॉट पिस्टल बरामद की हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह के सरगना और अन्य सदस्यों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है।

नेशनल हाईवे-48 पर बिछाया जाल, हथियार सप्लाई से पहले दबोचा 

डीसीपी ने बताया कि स्पेशल सेल की साउथ-वेस्टर्न रेंज टीम में इंस्पेक्टर मनेंदर सिंह को हथियार सप्लायर के बारे में इनपुट मिला था। पुलिस को खुफिया सूत्रों से सूचना मिली थी कि प्रेम सिंह राठौड़ 8 अगस्त को दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे के रास्ते हथियारों की बड़ी खेप लेकर आने वाला है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने NH-48 स्थित शंकर विहार बस स्टैंड के पास घेराबंदी की। करीब सुबह 10:30 बजे आरोपी वहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 अवैध हथियार बरामद हुए। स्पेशल सेल थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 25(8) के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

बुरहानपुर से चलता था हथियारों का नेटवर्क

पूछताछ में प्रेम सिंह राठौड़ ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक साल से बुरहानपुर में बैठे सिंडिकेट संचालक के लिए हथियारों की खेप पहुंचाने का काम कर रहा था। सिंडिकेट स्थानीय गेन स्मिथ से हथियार तैयार करवाता था और फिर कैरियर के जरिए अलग-अलग राज्यों में सक्रिय गैंगस्टरों और हथियार खरीदने वाले अपराधियों तक उनकी सप्लाई करता था।

पुलिस जांच में यह सिंडिकेट दिल्ली-NCR, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश तक फैला होने की जानकारी सामने आई है। अब स्पेशल सेल सिंडिकेट के मुख्य सरगना और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।आरोपी प्रेम सिंह राठौड़ मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर का रहने वाला है।

Sumant Chaudhary