नई दिल्ली : आप सरकार के मंत्रियों में दूरियां दिखने लगी है। शायद यहीं कारण है कि नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित भागिनी निवेदिता कॉलेज के समारोह में स्थानीय विधायक व मंत्री कैलाश गहलोत नहीं पहुंचे। जबकि इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया मुख्य अतिथि थे। हालांकि उनकी अनुपस्थित पर आप नेताओं का तर्क है कि वह अन्य कार्यक्रम में व्यस्त थे। वहीं सूत्रों की माने तो मंत्री कैलाश गहलोत शनिवार और रविवार अपने विधानसभा क्षेत्र में रहते हैं। रविवार को भी अपने ही क्षेत्र में थे लेकिन समारोह में नहीं पहुंचे। उनकी न आने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आप मंत्रियों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आपसी विवाद के कारण ही वह कैलाश समारोह में नहीं आए जबकि यह कालेज उनके घर से कुछ ही दूरी पर है।
काॅलेज पहुंचे उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लौटते समय काले झंडे दिखाए। कई कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के आगे लेट गए। उनका कहना था कि आप सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर पाई है। मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिसोदिया को काले झंडे इसलिए दिखाए क्योंकि वह अपना कॉलेज और स्कूल बनाने का वादा पूरा नहीं कर सके है। तीन साल पहले जब सरकार आम आदमी पार्टी ने बनाई थी। तब उन्होंने दिल्ली में 500 स्कूल और 20 कॉलेज बनाने का जनता से वादा किया था। लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं किया गया। नजफगढ़ इलाके में सीसीटीवी कैमरे की बेहद जरूरत है। लेकिन इस और ध्यान तक नहीं दिया जा रहा है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



