Kalkaji: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

Summary :

Delhi Police Takes Major Action Against Prostitution : साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कालकाजी इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर जिस्मफरोशी का धंधा चलाए जाने का पुलिस ने खुलासा किया है। सूचना मिलने के बाद कालकाजी थाना पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर अलग-अलग डिकॉय ऑपरेशन चलाया। पुलिसकर्मी नकली ग्राहक बनकर सेंटरों में पहुंचे और सूचना की पुष्टि के बाद दोनों जगहों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 21 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जबकि दोनों स्पा सेंटरों के मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों जगहों से कुल 9,200 रुपये नकद और डिकॉय ऑपरेशन…

Delhi Police Takes Major Action Against Prostitution : साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कालकाजी इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर जिस्मफरोशी का धंधा चलाए जाने का पुलिस ने खुलासा किया है। सूचना मिलने के बाद कालकाजी थाना पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर अलग-अलग डिकॉय ऑपरेशन चलाया। पुलिसकर्मी नकली ग्राहक बनकर सेंटरों में पहुंचे और सूचना की पुष्टि के बाद दोनों जगहों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 21 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जबकि दोनों स्पा सेंटरों के मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों जगहों से कुल 9,200 रुपये नकद और डिकॉय ऑपरेशन में इस्तेमाल 4,000 रुपये बरामद किए हैं।

डीसीपी विनित कुमार के मुताबिक, शनिवार को कालकाजी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में स्थित एंजेल वेलनेस सेंटर और द डायमंड स्पा में स्पा की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएचओ कालकाजी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने दोनों सेंटरों पर अलग-अलग डिकॉय ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर दोनों स्पा सेंटरों में पहुंचे। वहां मौजूद गतिविधियों की पुष्टि करने और जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। एंजेल वेलनेस सेंटर पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 7,200 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा डिकॉय ऑपरेशन में इस्तेमाल किए गए 2,000 रुपये भी पुलिस ने बरामद किए।

इस मामले में कालकाजी थाने में आईटीपीए की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, द डायमंड स्पा में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मैनेजर को गिरफ्तार किया। यहां से 2,000 रुपये नकद और डिकॉय ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल किए गए 2,000 रुपये बरामद हुए। इस मामले में भी अलग एफआईआर दर्ज की गई है।

21 महिलाओं को कराया रेस्क्यू

दोनों स्पा सेंटरों में कार्रवाई के दौरान कुल 21 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने सभी महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। उनके बयान भी नियमानुसार दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन सेंटरों का संचालन कौन कर रहा था और कथित अवैध गतिविधियों के पीछे अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Sumant Chaudhary