कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने सोमवार को उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर आग्रह किया कि मौजूदा इमारत से ही संसद को चलने दिया जाए और किसी दूसरी इमारत में इसे स्थानांतरित नहीं किया जाए। राज्यसभा के सभापति नायडू को सिंह ने यह सुझाव भी दिया कि मौजूदा संसद भवन में ही और सदस्यों के लिए स्थान बन सकता है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सांगठनिक मुद्दों पर बुलायी बैठक
उन्होंने कहा, ‘‘मेरे विचार से संसद की मौजूदा इमारत से अनावश्यक वस्तुओं और कार्यालयों को बाहर किया जाए और इसके कक्ष का विस्तार किया जाए ताकि और अधिक सदस्यों के बैठने के लिए स्थान बन सके।’’ संसद के वरिष्ठ सदस्य रह चुके सिंह ने कहा, ‘‘मेरा यह स्पष्ट विचार है कि संसद की मौजूदा इमारत खूबसूरत, अनोखी और गोलाकार है जिसे किसी भी सूरत में नहीं छोड़ना चाहिए।
हम ऐसी इमारत दोबारा नहीं बना सकेंगे। नयी आधुनिक इमारत में जाने से हम इस भवन जैसे विशेष माहौल से वंचित हो जाएंगे।’’ उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि लोकसभा को सेंट्रल हॉल में स्थानांतरित करने और राज्यसभा को लोकसभा के मौजूदा कक्ष में स्थानांतरित करने पर विचार होना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



