दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम के तहत मुफ्त योग क्लासेस को बंद करवाने के लिए शुक्रवार को पीएम मोदी और उपराज्यपाल वी के सक्सेना को जिम्मेदार ठहराया और पूछा कि इस कदम से किसे फायदा हुआ। केजरीवाल की यह टिप्पणी पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा राज्य में मुफ्त योग कक्षाएं शुरू किए जाने के बाद आई है। पिछले साल दिल्ली की आप सरकार ने भाजपा पर अधिकारियों पर दबाव बनाकर दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम को बंद कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

दिल्ली में योग कक्षाएं बंद होने के बाद पंजाब में आरंभ
उस समय, दिल्ली सरकार ने आरोप लगाया था कि सक्सेना ने 31 अक्टूबर के बाद कार्यक्रम के विस्तार को मंजूरी नहीं दी थी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, जब प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) ने उपराज्यपाल से कहकर दिल्ली में मुफ्त योग कक्षाएं बंद करवा दीं, तब हमने पंजाब में मुफ्त योग कक्षाएं शुरू कर दीं।
हजारों लोग ले रहे थे मुफ्त कक्षाओं का लाभ
उन्होंने कहा, दिल्ली में दिल्ली सरकार की मुफ्त कक्षाओं में रोजाना 17,000 लोग योग करते थे। उनका योग अभ्यास बंद कर दिया गया। इससे किसे फायदा हुआ? काम रोकने वाले से काम करने वाला बड़ा होता है। केजरीवाल ने दिसंबर 2021 में ‘दिल्ली की योगशाला’ कार्यक्रम शुरू किया था, जिसके तहत दिल्लीवासियों को सप्ताह में छह दिन उनके क्षेत्र में मुफ्त योग अभ्यास की सुविधा प्रदान की गई थी।



Download Android App
Download iOS App



