नई दिल्ली : ‘पांच साल केजरीवाल’ गाना दिल्ली वासियों के सिर पर 2015 में कुछ ऐसा झूमा कि आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें मिली। केजरीवाल की इसी लोकप्रियता को फिर से भुनाने के लिए आप ने ‘दिल्ली में तो केजरीवाल’ गाने को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। लॉन्च से पहले इस गाने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि मंत्री और विधायक भी झूम उठते हैं।
सॉन्ग के जरिये केजरीवाल सरकार द्वारा साढ़े 4 सालों में किए कार्यों को गिनाया जा रहा है। सॉन्ग में पहले चुनकर आने पर जनता का अहसान भी जताया गया है। आप के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि कार्यकर्ता और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी अपने-अपने स्तर से रचनात्मक विचार लेकर आ रहे हैं। कोई गाना तो कोई कविताएं लिख रहे हैं। फिलहाल चुनाव का थीम सॉन्ग अभी तय नहीं हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



