संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग लेने के बाद अमेरिका यात्रा से स्वदेश लौट रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के विमान को तकनीकी खराबी आने के कारण शनिवार को न्यूयॉर्क वापस आपात लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि इमरान खान के विमान में आई तकनीकी खराबी को दुरूस्त किया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक इमरान को अब पूरा दिन न्यूयॉर्क में रहना पड़ेगा तथा तकनीकी खामी के दुरूस्त होने के बाद ही वह उड़ान भर सकेंगे। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि तकनीकी खराबी को कबतक दुरूस्त किया जा सकेगा।
गौरतलब है कि इमरान खान संयुक्त राष्ट्र महासभा की शुक्रवार को आयोजित बैठक में भाग लेने आये थे। उन्होंने महासभा की बैठक से इतर विभिन्न राष्ट्र प्रमुखों एवं नेताओं से भी मुलाकात की थी।


Download Android App
Download iOS App


