दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को वज़ीरपुर में चार मंजिला वृद्धाश्रम का उद्घाटन किया और कहा कि यह केवल आप सरकार है जो बुजुर्गों का सम्मान करती है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में तीन वृद्धाश्रम हैं और सात निर्माणाधीन हैं। इस नए वृद्धाश्रम में 36 वृद्ध रह सकते हैं और इसमें मनोरंजन सहित कई अन्य सुविधाएं दी गई हैं।
केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय राजधानी में और अधिक वृद्धाश्रम खोलेगी।
आयोजन में केजरीवाल ने युवाओं से भी अपील की कि जब भी उन्हें समय मिले वे दिल्ली सरकार द्वारा संचालित वृद्धाश्रमों में समय बिताएं।


Download Android App
Download iOS App



