कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि पेजावरा मठ के विश्वेशा तीर्थ स्वामी जी की हालात अब भी नाजुक बनी हुई है।
अस्पताल में उनका हालचाल लेने के बाद श्री येदिरप्पा ने कहा, ‘‘डॉक्टरों ने मुझे बताया है कि स्वामी जी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रही है।’’
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी कि स्वामी जी जल्द स्वस्थ्य हो जाएंगे। स्वामी जी (88) गत 20 दिसंबर से सांस लेने में तकलीफ के कारण निजी अस्पताल में भर्ती है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है।


Download Android App
Download iOS App



