दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से ठीक एक दिन पहले चुनाव आयोग की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक और नोटिस थमाया गया है। यह नया नोटिस सोमवार को एक वीडियो शेयर करने को लेकर जारी किया गया है।
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विपक्ष को निशाना बनाने के लिए अपने ट्विटर हैंडल पर ‘हिंदू मुस्लिम’ वाला एक वीडियो पोस्ट करने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया। आयोग ने कहा है कि इस वीडियो से सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता है।

केजरीवाल से मतदान के दिन शनिवार को शाम पांच बजे तक इस नोटिस पर जवाब मांगा गया है।
इस वीडियो में कथित रूप से यह दर्शाया गया है कि अन्य पार्टियां एवं मीडिया कथित रूप से ‘हिंदू मुस्लिम’, ‘सीएए’, और ‘मंदिर-मस्जिद’ की बात कर रही है जबकि केजरीवाल विकास, विद्यालयों और महिला सुरक्षा की बात कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



