भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो साझा करने का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीम खान ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।
खान ने कहा कि उक्त वीडियो अक्टूबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान किसी आरएसएस कार्यकर्ता ने बनाया था। उस समय भी उन्होंने वीडियो के बारे में पुलिस से शिकायत की थी।
खान ने अपने बयान में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोशल मीडिया पर एक फर्जी वीडियो साझा कर मुझे और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की है। उसे कानूनन सबक सिखाने के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त, साकी नाका पुलिस थाना और यहां तक कि चुनाव आयोग में पुलिस शिकायत दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा यह इसलिए कर रही है क्योंकि दिल्ली विधानसभा चुनावों में इसकी हार निश्चित है। दिल्ली में शनिवार को मतदान होगा और नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



