दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर टीकाकरण केंद्र खोलने के लिए नियमों में छूट देने का आग्रह किया और कहा कि अगर जरूरी मंजूरी मिल जाए तो तीन महीने के भीतर सभी लोगों का टीकाकरण हो सकता है।
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को अपने पत्र में लिखा है, ‘‘देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि से नयी चिंता और चुनौती पैदा हो गयी है। हमें तेजी से टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाना होगा।’’ केजरीवाल ने टीकाकरण केंद्रों को खोलने के लिए नियमों में छूट देने और टीका देने के लिए उम्र सीमा को भी खत्म करने की मांग की।
केजरीवाल ने दावा किया कि अगर नए केंद्र खोलने के लिए नियमों को सरल बनाया गया और हर किसी को टीकाकरण की अनुमति दी जाती है तो दिल्ली सरकार तीन महीने के भीतर दिल्ली के सभी लोगों का टीकाकरण कर सकती है।


Download Android App
Download iOS App



