नई दिल्ली : दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की अपने खिलाफ चल रहे के एक मामले को खत्म करने की अपील पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट अपना फैसला 19 अप्रैल को सुनाएगी। दिल्ली जिला क्रिकेट संघ के तत्कालीन उपाध्यक्ष चेतन चौहान ने केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया हुआ है।
चेतन चौहान का कहना है कि जो आरोप जिला क्रिकेट संघ में कथित भ्रष्टाचार के लगाए गए उस दौरान वो उपाध्यक्ष के पद पर थे लिहाज उनके आरोपों से मेरी छवि को नुकसान पंहुचा है। जबकि केजरीवाल की तरफ से दलील दी गयी कि जो आरोप लगाए गए उसमे कहीं पर भी चेतन चौहान का नाम नहीं लिया गया। ये शिकायत महत्वहीन है इसे खारिज किया जाना चाहिए। न्यायाधीश समर विशाल ने दोनों पक्षो की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



