नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन द्वारा आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू न करने की हठ पर कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली की जनता को हक देने की जगह उनके हक को छीनना चाहती है, लेकिन दिल्ली की जनता इस बार केजरीवाल की राजनीतिक विदाई करने का मन बना चुकी है।
तिवारी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में लोगों को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था है, लेकिन केजरीवाल न जाने क्यों दिल्ली के लोगों को मुफ्त इलाज मिलने के विरोधी बन गए हैं। केजरीवाल द्वारा दिल्ली के लोगों की हो रही दुर्दशा से उनका जन विरोधी चेहरा सबके सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल आयुष्मान भारत योजना लागू न करके दिल्ली के सबसे बड़े दुश्मन बन गए हैं जिसका जवाब दिल्ली की जनता विधानसभा चुनाव में उन्हें देने वाली है।
केजरीवाल के पास हवा-हवाई घोषणा लागू करने के लिए 1200 करोड़ रुपए हैं, लेकिन बीमार लोगों का इलाज करने के लिए मोदी सरकार द्वारा दिए जा रहे 5 लाख रुपए की सुविधा देने की मंशा नहीं है। इससे यह साबित होता है कि केजरीवाल सिर्फ भ्रम फैलाने के लिए झूठी घोषणाएं कर रहे हैं, जो इन्हें बहुत महंगी पड़ेंगी।


Download Android App
Download iOS App



