कन्नूर : केरल में राजनीतिक हिंसा में एक की मौत हो गई है। राजनीतिक हिंसा के बीच एक आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। यह घटना न्यू माहे की बताई जा रही है। आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के बाद पुलिस अधिकारियों ने कहा, ‘आरएसएस कार्यकर्ता शेमाज ऑटो चलाता था। कल रात ऑटो से बाहर खींचकर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि जब तक ऑटो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि पड़ोसी पल्लूर क्षेत्र में सीपीआई (एम) नेता पर हुए जानलेवा हमले का बदला लेने के लिए आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या की गई है। माकपा के स्थानीय नेता बाबू पर कल रात हुए हमले के कुछ ही घंटों बाद शेमाज पर हमला हुआ। उनका कहना है कि दोनों हत्याएं राजनीतिक रंजिश का परिणाम हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों ही मामलों की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।
बीजेपी और सीपीआई ने बुलाई हड़ताल
इस बीच बीजेपी और सीपीआई (एम) दोनों ने माहे और कन्नूर जिलों में हत्याओं के खिलाफ हड़ताल का आगाज किया है। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि न्यू माहे इलाका कन्नूर थाना क्षेत्र में आता है जबकि माहे इलाका संघ शासित प्रदेश पुडुचेरी का हिस्सा है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



