comscore

Delhi में बीच सड़क बाप-बेटे को नंगा कर पीटा, 10 दिन बाद थी शादी; मां बोलीं- घर में सिर्फ डर का माहौल

Laxmi Nagar Viral Video

Laxmi Nagar Viral Video: राजधानी दिल्ली में दिन दहाड़े बीच सड़क पर गुंडागर्दी का मामला देखने को मिला है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां दबंगों ने बाप-बेटे को सड़क पर कपड़े उतार कर पीटा। जिससे इलाके में डर का माहौल है। यह पूरी घटना 2 जनवरी की बताई जा रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दबंगों ने पहले पीड़ित को घर से बाहर खींचा। फिर पिटाई करने लगे। सबसे बड़ी बात इस दौरान भीड़ वहां तमाशा देख रही थी। किसी ने उन्हें बचाने की कोशिश तक नहीं की। इतना ही नहीं वहां खड़े लोग इस घटना का वीडियो बना रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि पुलिस के सामने ही पीड़ितों को रोड पर घसीटा।

Stripped Beaten in Laxmi Nagar: क्या है पूरा मामला?

Laxmi Nagar Viral Video

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते है किस तरह पुलिस वाला पीड़ित का कपड़ा उठा कर दे रहा है। आरोपियों की पहचान विकास यादव, शुभम यादव, ओमकार यादव और पिंटू यादव के तौर पर हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर है कि पीड़ित युवक राजेश गर्ग के घर में जिम खोला हुआ है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची तो आरोपी मौके पर मौजूद थे, लेकिन पुलिस दावा कर रही है कि आरोपी फरार हैं।

Laxmi Nagar Viral Video 1

Delhi Crime News: पुलिस ने घटना पर क्या कुछ कहा? (Laxmi Nagar Viral Video)

kt

पुलिस ने आगे कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। पीड़ित की पत्नी का कहना है कि मारपीट के बाद बेटा डर गया है। वह घर छोड़कर चला गया है। पुलिस जब आई तब आरोपी खड़े थे। मैनें पुलिस से मदद मांगी लेकिन पुलिस ने भी आरोपियों को कुछ नहीं किया। आरोपी खुद को बीजेपी का नेता बताता है और कहता है पुलिस प्रशासन मेरा कुछ नही बिगाड़ सकता। जिसको बुलाना है बुला लो। पीड़ित परिवार में शादी होनी है। महज 10 दिनों बाद बेटे की शादी होनी है। और घर में डर का माहौल हैं।

यह भी पढ़ें:  दिल्ली के आदर्श नगर के एक घर में लगी आग, 3 लोगों की मौके पर मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।