महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गणेश महोत्सव के दौरान डीजे और डोल्बी साउंड पर रोक के निर्णय को सही ठहराते हुए रविवार को कहा कि भगवान गणेश को ऐसे उच्च प्रौद्योगिकी वाले उपकरणों की जरूरत नहीं है।
डीजे और डोल्बी ध्वनि प्रणालियों पर सरकार के रोक से कुछ गणेश मंडलों में रोष उत्पन्न हुआ है लेकिन बम्बई उच्च न्यायालय ने इस सप्ताह के शुरू में इस रोक को बरकरार रखा था।
जानिए भगवान गणेश के आगमन के समय चावल का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?
फडणवीस ने यहां मुख्यमंत्री आवास ‘वर्षा’ में स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘भगवान गणेश को डीजे..डोल्बी की जरूरत नहीं है, यह हमारे उत्साह के लिए हमारी जरूरत बन गए हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘पारंपरिक संगीत यंत्र अधिक आनंदायक होते हैं। अधिक तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण होता है। मेरा मानना है कि धूमधाम कम नहीं होना चाहिए लेकिन हमें पर्यावरण और परंपराओं के बारे में भी सोचना चाहिए।’’


Download Android App
Download iOS App



