जम्मू कश्मीर की एक महिला विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें उसने अपने इस्तीफे की घोषणा की है।
यह वीडियो हिजबुल मुजाहिदीन और लश्करे तैयबा के आतंकवादियों द्वारा शोपियां जिले में तीन एसपीओ का अपहरण और उनकी गोली मारकर हत्या करने के कुछ दिनों बाद आया है। हत्याओं के बाद कम से कम छह एसपीओ ने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफों की घोषणा की है।
जम्मू एवं कश्मीर : पुलवामा जिले में मुठभेड़, 1 आतंकवादी ढेर
गत सप्ताह कथित रूप से हिजबुल मुजाहिदीन का एक वीडियो संदेश आया था जिसमें उसने सभी स्थानीय पुलिसकर्मियों, विशेष तौर पर एसपीओ से इस्तीफा देने की चेतावनी दी थी।
महिला एसपीओ ने वीडियो में कहा, ‘‘मैं बोनगाम, कुलगाम से रफीका अख्तर हूं। मैं पिछले 15 वर्षों से एसपीओ के तौर पर काम कर रही हूं लेकिन आज मैं अपनी इच्छा से नौकरी छोड़ रही हूं।’’
यह पहली बार हुआ है जब किसी महिला पुलिस अधिकारी ने एक वीडियो संदेश के जरिये अपने इस्तीफे की घोषणा की है। गत 21 सितम्बर को गृह मंत्रालय ने कुछ एसपीओ द्वारा इस्तीफा देने की खबरों को ‘‘असत्य’’ और ‘‘प्रेरित’’ बताया था। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में कहा था, ‘‘ये खबरें शरारती तत्वों के झूठे दुष्प्रचार पर आधारित है।’’


Download Android App
Download iOS App



