सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ महारैली, शामिल होगी तृणमूल

Summary :

Maharally: प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को आयोजित विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली में तृणमूल कांग्रेस अपने प्रतिनिधि भेजेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। Highlights: सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ महारैली इस महारैली में शामिल होगी तृणमूल INDIA ने दिल्ली के रामलीला मैदान में करेगी महारैली आयोजित   INDIA ने दिल्ली के रामलीला मैदान में की महारैली आयोजित आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली आयोजित करने की घोषणा की है। तृणमूल सूत्रों ने…

Maharally

Maharally: प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को आयोजित विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली में तृणमूल कांग्रेस अपने प्रतिनिधि भेजेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Highlights:

  • सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ महारैली
  • इस महारैली में शामिल होगी तृणमूल
  • INDIA ने दिल्ली के रामलीला मैदान में करेगी महारैली आयोजित

 

INDIA ने दिल्ली के रामलीला मैदान में की महारैली आयोजित

आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली आयोजित करने की घोषणा की है। तृणमूल सूत्रों ने कहा कि पार्टी दो नेताओं को रैली में प्रतिनिधि के तौर पर भेजेगी, लेकिन उन्होंने नेताओं के नाम नहीं बताए।

तृणमूल बीजेपी के खिलाफ गठित ‘इंडिया’ का हिस्सा बनी हुई है

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे की बातचीत विफल होने के बाद तूणमूल ने विपक्षी गठबंधन से दूरी बना रखी है, लेकिन उसने जोर दिया है कि वह सत्तारूढ़ भाजपा की विचारधारा के खिलाफ गठित ‘इंडिया’ का हिस्सा बनी हुई है।

भाजपा के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाते हुए एक ज्ञापन सौंपा थी

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल ने पिछले हफ्ते अपने वरिष्ठ नेता डेरेक ओ’ब्रायन को उन विपक्षी नेताओं के साथ भेजा था, जिन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात कर आयोग को सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाते हुए एक ज्ञापन सौंपा था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News