CM केजरीवाल को धमकी भरा किया मेल , एक व्यक्ति गिरफ्तार

Summary :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपमानजनक व धमकी भरा मेल करने के आरोप में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपमानजनक व धमकी भरा मेल करने के आरोप में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के अजमेर जिले के रहने वाले मनीष सारस्वत (36) ने केजरीवाल की आधिकारिक मेल पर दो आपत्तिजनक मैसेज किए, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। 

भाजपा-शिवसेना गठबंधन में कभी कोई ‘बड़ा भाई’ नहीं : प्रकाश जावड़ेकर

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर मामला दर्ज कर उसका लैपटॉप जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मनीष ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विषय में इंजीनियरिंग की हुई है और फिलहाल वह बेरोजगार है। पुलिस आरोपी मनीष से पूछताछ कर रही है। 

Desk Team