पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक स्कूल में उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दो छात्रों की मौत के लिए आरएसएस तथा भाजपा को शनिवार को जिम्मेदार ठहराया और उन पर साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया।
आधिकारिक यात्रा पर इटली के मिलान गईं ममता ने उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर में दरिभीत स्कूल में उर्दू शिक्षक मुहैया कराने का भी समर्थन किया। उत्तर दिनाजपुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में दो छात्रों की मौत हो गई। भाजपा ने दोनों छात्रों की मौत के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए 26 सितंबर को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है।
ममता ने भगवा संगठनों से इस मुद्दे पर राजनीति कर आग से न खेलने को कहा और राज्य के लोगों से अपील की कि वे बंद को विफल करें तथा भाजपा और आरएसएस की राजनीति पर ध्यान न दें।
राजबब्बर ने RSS पर देश की जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप
ममता ने अपने साथ गए पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘भाजपा और आरएसएस गिद्ध की तरह हैं जो मौत का इंतजार करते हैं और फिर उस पर राजनीति करना शुरू कर देते हैं। यहां तक कि वे छात्रों की मौत के साथ राजनीति करते हैं। पहले वे हत्या करते हैं और फिर मृत व्यक्ति के खून से होली खेलते हैं।’’
निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए यूरोप के आधिकारिक दौरे पर गईं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा, ‘‘भाजपा और आरएसएस को जवाब देना चाहिए कि क्यों दोनों छात्र क्यों मारे गए। जब तक वे जवाब दें, मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से इस मुद्दे पर लड़े बिना अपने-अपने इलाकों में शांतिपूर्ण बैठकें और रैली करने के लिए कहती हूं।’’
ममता ने कहा कि राज्य सरकार ने दरिभीत स्कूल में उर्दू शिक्षक नियुक्त किए क्योंकि स्कूल प्रशासन की ओर से इसका अनुरोध किया गया था। उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति के खिलाफ प्रदर्शन के पीछे के तर्क पर सवाल करते हुए ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने मुहर्रम के दौरान राज्य में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश की।
मोहन भागवत के बयान पर बोली कांग्रेस – डीएनए कभी नहीं बदलता
उन्होंने कहा कि पूरा मामला भाजपा द्वारा सुनियोजित था क्योंकि उन्होंने कल मुहर्रम के दौरान दंगे भड़काने की योजना बनाई थी। भाजपा 18 सितंबर से इसकी कोशिश कर रही है। अगर संस्कृत शिक्षक की नियुक्ति में कोई दिक्कत नहीं है तो उर्दू शिक्षक पर क्या दिक्कत है? मैं उन लोगों की निंदा करता हूं जिन्होंने इस मुद्दे को साम्प्रदायिक बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए कि इस पर कि नियुक्त शिक्षक कौन हैं। झड़प पर पुलिस की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि जिन गोलियों से छात्रों की मौत हुई वे पुलिस ने नहीं चलाई थीं।
आरएसएस ने सीबीआई जांच की मांग की
वही ,उत्तरी दिनाजपुर जिले में एक उच्च विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती को लेकर पुलिस के साथ संघर्ष में मारे गये दो छात्रों के परिजनों और आरएसएस ने शनिवार को घटना की सीबीआई जांच की मांग की।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि स्कूल के दो पूर्व छात्रों की पुलिस गोलीबारी में मौत हुई, लेकिन उत्तरी दिनाजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा था कि पुलिस ने गोलीबारी नहीं की।
हालांकि, पुलिस अधीक्षक ने स्वीकार किया था कि छात्रों को गोली लगी थी और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि गोली किसने चलाई। आरएसएस ने मांग की है कि राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी संगठन की छवि धूमिल करने के प्रयास के लिए माफी मांगें।


Download Android App
Download iOS App



