नई दिल्ली : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार से लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इन सभी से मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रचार के लिए झारखंड रवाना हो गए।
वहां से चुनाव प्रचार के लिए बनारस भी जाएंगे। इस दौरान मनोज तिवारी ने चुनाव प्रचार, प्रसार और व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं द्वारा मेहनत से चुनाव को सफल बनाने के लिए उनका धन्यवाद दिया। इस मौके पर उन्होंने संसदीय क्षेत्र में हुए मतदान और पार्टी के पक्ष में संभावित वोटों की संख्या का ब्यौरा भी लिया है। साथ ही खुद उन्होंने चुनाव के दौरान अपने अनुभव कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए।


Download Android App
Download iOS App




