दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह से जारी हल्की बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। वहीं तेज आंधी और तूफान के चलते दिल्ली के कई इलाकों में पेड़ और दीवारें गिर गई। इसके साथ हल्की बारिश के चलते हुए जलजमाव के कारण गुरुग्राम में ट्रैफिक अलर्ट जारी किया गया है।
तेज आंधी की वजह से गिरे पेड़ और दीवार
दिल्ली-एनसीआर में सुबह से हो रही बारिश और तेज आंधी की वजह से दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को पेड़ गिरने की तकरीबन 100 से ज्यादा कॉल मिली हैं। लेकिन कहीं भी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं तीन जगहों से दीवार गिरने की कॉल मिली जिसमें मोती नगर इलाके के दीवार गिरने से 3 लोग घायल हुए हैं।

दिन भर ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा,”अगले दो घंटों तक पूरी दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों में 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।” आज दिन भर मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। फिर कल बारिश और हवा कम होगी लेकिन रुक-रुक कर बारिश की संभावना है।
रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के कई हिस्सों और आसपास के इलाकों में आज सुबह तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश के कारण बिजली गुल हो गई। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर भी मौसम ने उड़ान संचालन को प्रभावित किया। इससे पहले आईएमडी ने पूरी दिल्ली और एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन वायु सेना स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम) के आसपास के इलाकों में तेज हवाओं की भविष्यवाणी की थी।
इस बीच, सोमवार सुबह साढ़ पांच बजे शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 39.3 दर्ज किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



