दिल्ली : बवाना की थिनर फैक्ट्री में भीषण आग से हड़कंप, 17 फायर टेंडर मौके पर मौजूद

Summary :

दिल्ली के बाहरी इलाके बवाना के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित थिनर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना स्थल पर दमकल विभाग की 17 गाड़ियां मौजूद हैं।

दिल्ली में बीते दिनों से आग लगने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। मुंडका-नरेला के बाद गुरुवार को बवाना में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। प्रचंड आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना स्थल पर दमकल विभाग की 17 गाड़ियां मौजूद हैं।
थिनर फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हादसे के बाद दमकल की 17 गाड़ियां मौके भेजी गई हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। अफसरों की टीम घटना पर नजर बनाए हुए है। फैक्ट्री से उठती आग की लपटें काफी दूर से देखी जा सकती हैं। 

Desk Team