दिल्ली में भाजपा नीत तीन नगर निगमों के महापौरों और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने स्थानीय निकायों के बकाया धन को जारी करने के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन विरोध प्रदर्शन किया। तीनों महापौर का दावा है कि उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी नगर निगमों का कुल 13,000 करोड़ रुपये दिल्ली सरकार के पास बकाया है।
बृहस्पतिवार को उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश, दक्षिणी दिल्ली की महापौर अनामिका और पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन ने धरना प्रदर्शन स्थल पर एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नगर निगमों के कर्मचारियों को समय पर वेतन देने के लिए विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक रूप से जारी रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



