गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एटीएस एडवांटेज सोसाइटी के 23वें फ्लोर से कूदकर मेडिकल की स्टूडेंट ने खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह ही उसकी लाश ग्राउंड फ्लोर में एक बिजनेसमैन के फाउंटेन में पड़ी थी। सीसीटीवी में युवती शुक्रवार शाम को गिरती हुई दिखी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने इस पूरे मामले की सुबह से करीब 5 घंटे तक छानबीन की।
HIGHLIGHTS
- मेडिकल छात्रा ने किया सुसाइड
- टावर से कूदी थी नीचे
- शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
परिजनों से बात करने पर पता चला कि वह डिप्रेशन में रहती थी
एसीपी इंद्रापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिलती है कि एटीएस एडवांटेज सोसाइटी में एक युवती मृत पड़ी है। तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया। शव की शिनाख्त आस्था शर्मा, पुत्री अजय शर्मा के रूप में हुई, जो मूलरूप से दिल्ली के मंडी इलाके की रहने वाली थी। वह गाजियाबाद में एक प्राइवेट मेडिकल संस्थान में पढ़ती थी। सोसाइटी में युवती का मित्र रहता है, इसलिए उसका यहां आना-जाना था। घटना के बारे में सोसाइटी में जानकारी की गई, तो पता चला कि युवती ऊपर से कूद गई थी। युवती के परिजनों से बात करने पर पता चला कि वह डिप्रेशन में रहती थी और उसका उपचार चल रहा था। पहली नजर में आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रोहित मुंबई में बोनी कपूर के एक्टिंग संस्थान से ड्रामा का कोर्स कर रहा है
मिली जानकारी के मुताबिक आस्था जिस फ्लैट में आई थी, वह उसके फ्रेंड रोहित खन्ना का है। रोहित एटीएस एडवांटेज सोसाइटी में रहता है। रोहित मुंबई में बोनी कपूर के एक्टिंग संस्थान से ड्रामा का कोर्स कर रहा है। शनिवार को उसे दोपहर 2 बजे की फ्लाइट से वापस मुंबई जाना था। आस्था शुक्रवार सुबह 9 बजे ही सोसाइटी में आ गई थी। शुक्रवार को दोनों ने काफी देर साथ समय गुजारा। आस्था ने गुरुग्राम में एक शादी भी अटेंड की और दोपहर तक वापस सोसाइटी में आ गई। फिर उसने एक मूवी भी देखी। शुक्रवार शाम 6 बजे वो रोहित के फ्लैट से निकल गई। इसके बाद वो 6 बजकर 40 मिनट पर 11वें टावर में पहुंची और 23वीं मंजिल पर पहुंचकर छत से कूदकर जान दे दी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



