Mera Yuva Bharat: ‘मेरा युवा भारत’ पहल के कश्मीरी युवा विनिमय कार्यक्रम (केवाईईपी) के तहत, जम्मू और कश्मीर के 170 युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार (19 जनवरी) को दिल्ली विधानसभा का दौरा किया। जिसका मकसद युवाओं को देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं और संसदीय प्रक्रियाओं से परिचित कराना है। प्रतिनिधिमंडल में अनंतनाग, कुपवाड़ा, बारामूला, बडगाम, श्रीनगर और पुलवामा के युवा शामिल थे। कई युवाओं के लिए यह पहली बार राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा थी। दौरे के दौरान उन्होंने विधानसभा की कार्यप्रणाली और संसदीय प्रक्रियाओं को करीब से देखा और समझा। यह यात्रा युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा गृह मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रीय एकता और युवा भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
Delhi Assembly Tour: सौर ऊर्जा पर चलने वाली विधानसभा
इस दौरान दिल्ली विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर से आए युवाओं को बताया कि विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा भारत की पहली पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर संचालित होने वाली विधानसभा बन गई है। इसके साथ ही उन्हें यह भी बताया गया है कि सदन की कार्यवाही राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) से एकीकृत पूरी तरह से डिजिटल प्रणाली के माध्यम से संचालित की जाती है।
Youth Civic Awareness: युवाओं को मिली विधायी प्रक्रियाओं की जानकारी

दौरे के दौरान युवाओं के प्रतिनिधिमंडल को स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के दिल्ली विधानसभाको राष्ट्रीय महत्व के सांस्कृतिक और विरासत में बदलने के दृष्टिकोण से अवगत कराया। इस दौरान युवाओं को विधानसभा की विधायी प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया, जैसे वाद-विवाद, प्रश्नकाल और लोकतांत्रिक शासन में निर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमिका।
Delhi Legislative Assembly: विधानसभा भवन का ऐतिहासिक और स्थापत्य महत्व

इसके अलावा, अधिकारियो ने विधानसभा भवन के ऐतिहासिक और स्थापत्य महत्व की जानकारी भी युवाओं के साथ साझा की कि जो कभी ब्रिटिश भारत की केंद्रीय विधान परिषद का केंद्र रहा और 1911 में राजधानी को कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित किए जाने के बाद, इसे अस्थायी केंद्रीय सचिवालय के रूप में इस्तेमाल किया गया। युवाओं ने इस दौरान संसदीय परंपराओं को मजबूत करने में विठ्ठलभाई पटेल सहित कई प्रख्यात नेताओं के योगदान के बारे में जाना।
इस दौरे का समापन एक संवादात्मक सत्र के साथ हुआ, जसिमें युवाओं ने विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों से बातचीत की, विधायी कार्यप्रणाली, लोक प्रशासन और लोकतांत्रिक प्रथाओं के बारे में सवाल पूछे।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में जाम की समस्या होगी ख़त्म! यहां बनेगा नया फ्लाईओवर, 3 सड़क परियोजनाओं को सरकार ने दी मंजूरी


Download Android App
Download iOS App




