दिल्ली और आस-पास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश हुई, जिसके चलते राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह कोहरा देखने को मिला और वायु गुणवत्ता इस दौरान ‘खराब’ श्रेणी में रही। भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि दिन में हल्की बारिश और गरज के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा, “न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है।” रेलवे के अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को कोहरे के चलते दिल्ली आने वाली कम से कम 12 ट्रेने देरी से चल रही हैं।
केंद्र द्वारा संचालित सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग (सफर) के अनुसार, दिल्ली की समग्र वायु गुणवत्ता 266 दर्ज की गई, जिसमें पीएम 10 176 और पीएम 2.5 110 रहा। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग ने कम गतिविधियों के लिए लोगों को सुझाव देते हुए कहा कि खराब स्वास्थ्य वाले लोग थका देने वाले काम से बचें और सतर्क रहें।


Download Android App
Download iOS App



