दिल्ली की एक अदालत ने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ एमजे अकबर के मानहानि मामले की सुनवाई गुरुवार को शुरू की। रमानी ने अकबर पर 20 वर्ष पहले उनके साथ यौन दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। अकबर की वकील गीता लूथरा ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल के समक्ष प्रिया रमानी के कथित विवादास्पद ट्वीट का जिक्र शुरू किया।
गौरतलब है कि यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद अकबर ने विदेश राज्य मंत्री के पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद एमजे अकबर ने बयान दिया कहा, ‘‘मैं, अपने खिलाफ लगाए गए झूठे आरोपों को निजी तौर पर चुनौती दूंगा। अत: मैं विदेश राज्य मंत्री पद से त्यागपत्र देता हूं।’’
उन्होंने कहा ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का बेहद आभारी हूं कि उन्होंने मुझे देश की सेवा करने का अवसर दिया।’


Download Android App
Download iOS App



