केरल में मुस्लिम जमात की शीर्ष संस्था‘मुस्लिम जमात कौंसिल (एमजेसी) ने पुलिस सुरक्षा में नौ अक्टूबर को सबरीमाला मंदिर में गई चर्चित कार्यकर्ता और मॉडल रेहना फातिमा को मुस्लिम समुदाय से निष्कासित कर दिया है। एमजेसी ने अपने एक बयान में कहा है कि फातिमा ने हिन्दू समुदाय की भावनाओं और परंपराओं को ठेस पहुंचाई है।
एमजेसी के केरल प्रभारी एडवोकेट हाजी ए पोकूंजू ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा ‘ रेहना फातिमा, एक मुस्लिम पदाधिकारी अयप्पा दर्शन के लिए सबरीमाला मंदिर गई थी और उसके इस कृत्य ने हिन्दू समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। उसे मुस्लिम समुदाय से निष्कासित किया जाता है और उसके तथा पूरे परिवार की महाल्ले सदस्यता समाप्त की जाती है।’
उन्होंने बताया कि रेहना को मुस्लिम समुदाय के नाम का इस्तेमाल करने का कोई हक नहीं है और न ही जमात से अब उसका कोई संबंध हैं। उन्होंने केरल सरकार से फातिमा के खिलाफ धारा 153 ए के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



