डीडीए बाजारों में उड़ रही मॉनिटरिंग कमेटी के निर्देशों की धज्जियां

Summary :

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) बाजारों में बदहाली के चलते मॉनिटरिंग कमेटी के नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।

नई दिल्ली : दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) बाजारों में बदहाली के चलते मॉनिटरिंग कमेटी के नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। प्रदूषण फैलाने वाली ऑटोमोबाइल वर्कशॉप भी धड़ल्ले से चल रही हैं और हुक्का बार एवं शराब के ठेके भी। बहुत से रेस्त्रां में लाइसेंस न होने पर भी शराब परोसी जा रही है। 
परेशान हाेकर डीडीए मार्केट ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने कार्रवाई के लिए डीडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखा है। इस शिकायती पत्र में लिखा गया है कि अधिकारियों की अनदेखी के कारण बहुत सी डीडीए मार्केट असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गई हैं। पत्र में वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य एसएस भाटिया ने कहा कि रिहायशी इलाकों में बनी बाजारों में ऑटोमोबाइल मैकेनिक और डेंटिंग-पेंटिंग के काम प्रतिबंधित हैं। 
इसी तरह चूंकि इन बाजारों में बच्चों और महिलाओं का भी आवागमन रहता है इसलिए खुले में ही हुक्का बार एवं शराब के ठेके भी उचित नहीं हैं। बहुत सी जगह तो असामाजिक तत्व जुआ खेलते तक नजर आ जाते हैं।  

Desk Team