मध्य प्रदेश में ग्वालियर के जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि धर्म व जाति के नाम पर वोट मांगने को आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन माना जाएगा। उन्होंने इस संदर्भ में आवश्यक दिशानिर्देश भी जारी किए। वर्मा ने सोमवार को ग्वालियर में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा,
‘निर्वाचन आयोग ने धर्म व जाति के आधार पर वोट मांगकर आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।’ वर्मा ने विधानसभा निर्वाचन कार्य से जुड़े निर्वाचन अधिकारियों सहित सभी नोडल अधिकारियों को आयोग के दिशानिर्देशों से अवगत कराया। इसके साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिदायत दी।


Download Android App
Download iOS App



