उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मंगलवार को रेल की चपेट में आकर एक की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। ये लोग रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहे थे जबकि उसी दौरान सामने से ट्रेन आ रही थी। उत्तरी रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने कहा कि लेवल क्रॉसिंग के पास सुबह लगभग आठ बजे चार लोग ईएमयू ट्रेन की चपेट में आ गए।
ये लोग रेलवे फाटक बंद होने के बाद भी ट्रैक क्रॉस करने की कोशिश कर रहे थे जबकि सामने से ट्रेन आ रही थी। उन्होंने कहा, ‘वे रेलवे ट्रैक तेजी से पार नहीं कर पाए और तभी तेज रफ्तार ट्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी।’ घायलों को एमएमजी सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



