सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने की पत्रकार पर हमले की निंदा

Summary :

सिंह ब्रह्मपुरा ने भी पत्रकार पर हुए हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों को इस शर्मनाक हरकत के लिए सख्त सजा दी जाए।

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ उपप्रधान और सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने पंजाबी जागरण के पत्रकार जसपाल सिंह जस्सी पर हुए हमले की सख्त शव्दों में निंदा की है। सांसद ब्रह्मपुरा ने गुरुवार को पत्रकार पर हुए हमले को कायरतापूर्ण और मीडिया की आत्रादी पर हमला करार दिया।

उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किये गए इस हमले से स्पष्ट होता है कि पंजाब सरकार का राज्य की कानून-व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। खडूर साहब से पूर्व विधायक रवीन्द, सिंह ब्रह्मपुरा ने भी पत्रकार पर हुए हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों को इस शर्मनाक हरकत के लिए सख्त सजा दी जाए।

Desk Team