Nand Nagri Murder Update: दिल्ली के नंदनगरी में बेटे की लड़ाई छुड़ाना एक पिता को भारी पड़ गया जहां 15 साल के बेटा ट्यूशन पढ़ने के बाद घर लौट रहा था और उसकी कुछ लड़कों से बहस हो गई थी। इस दौरान उसने अपने पिता को मौके पर बुलाया लेकिन परिजनों को देखते हुए आरोपी लड़के अधिक भड़क गए थे और 4 राउंड फायरिंग कर दी जिससे एक गोली पिता के सीने में मार दी। आशंका है कि वारदात को अंजाम देने वाला नाबालिग हैं। मृतक की पहचान उमरदीन के रूप में हुई है।
Nand Nagri Murder Update

नंद नगरी थाना ने हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है आरोपितों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। यह गोलीबारी की घटना नंद नगरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में स्थित बड़े स्कूल परिसर के पास हुई। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, पीड़ित की पहचान मोहम्मद उमर दीन के रूप में हुई है। नंद नगरी स्थित बाडे स्कूल के पास घटनास्थल पर घायल व्यक्ति मोहम्मद उमर दीन को उसके परिवार वाले पहले ही जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे।
Murder In Nand Nagri Delhi

सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन जब तक अधिकारी बाडे स्कूल के पास घटनास्थल पर पहुंचे, मोहम्मद उमर दीन को उनके परिवारवाले जान बचाने के प्रयास में जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोलीबारी की घटना के बाद, गहन जांच करने के लिए एक फोरेंसिक टीम को अपराध स्थल पर भेजा गया। दिल्ली पुलिस ने नंद नगरी पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत औपचारिक रूप से मामला दर्ज कर लिया है।
ALSO READ: तुर्कमान गेट हिंसा मामले में 12 आरोपियों को तीस हजारी कोर्ट से मिली जमानत


Download Android App
Download iOS App




