नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम में शनिवार को वर्ष 2017-18 के संशोधित बजट अनुमान व वर्ष 2018-19 बजट अनुमान हंमागों के बीच पास हो गया। पारित हुए बजट में किसी नए कर का प्रस्ताव नहीं किया गया है। दरअसल सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। शोर-शराबे के बीच नेता सदन जयेंद्र डबास बजट पढ़ते रहे। उनके द्वारा पेश किए गए बजट में कोई नए कर का प्रस्ताव नहीं किया गया है।
हालांकि बजट से पूर्व बैठक में निगम आयुक्त मधुप व्यास ने बिट मैट टैक्स और प्रोफेशनल टैक्स लगाने के साथ संपत्तिकर की दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया था। उनके प्रस्ताव को खारिज करते हुए स्थायी समिति ने कोई भी नया कर न लगाने का फैसला किया। नेता सदन ने आय के सीमित साधनों के बीच जन सुविधाएं को बेहतर बनाने का प्रस्ताव किया है। बजट में कई पुरानी घोषणाओं को भी जगह दी गई है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



