दिल्ली सरकार ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा जारी की गई एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दिल्ली के आसपास के राज्यों में बड़े पैमाने पर पराली जलती हुई दिख रही है। मंगलवार को तस्वीर साझा करते हुए दिल्ली सरकार ने कहा, “नासा की हालिया तस्वीर में दिल्ली के आसपास के राज्यों में बड़े पैमाने पर पराली जलती नजर आ रही है।”

तस्वीर में हरियाणा, पंजाब और अन्य क्षेत्रों में पराली जलती हुई दिख रही है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार दिल्ली में प्रदूषण के गंभीर स्तर के लिए पराली जलने की घटना को जिम्मेदार ठहराती आई है। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता पिछले एक सप्ताह से लगातार बिगड़ती जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



