स्पाइसजेट (SpiceJet ) की फ्लाइट एक बार फिर तकनीकी खराबी के चलते अपनी यात्रा पूरी नहीं कर पाई। गुरुवार को नासिक के लिए उड़ान भर चुकी फ्लाइट को ऑटोपायलट सिस्टम में खराबी के चलते वापस दिल्ली में लैंड करवाना पड़ा। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
एक अधिकारी ने बताया कि स्पाइसजेट बी737 फ्लाइट वीटी-एसएलपी ऑपरेटिंग फ्लाइट एसजी-8363 (दिल्ली-नासिक) ऑटोपायलट में खराबी के कारण एयर टर्न बैक में फंस गया था। फ्लाइट को दिल्ली में सुरक्षित उतरा। ऑटोपायलट सिस्टम में उस वक़्त खराबी हुई जब फ्लाइट हवा में थी।
चेक बाउंस मामलों की सुनवाई करेंगे पांच रिटायर्ड जज, दिल्ली हाई कोर्ट ने की नियुक्ति
घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा, “1 सितंबर, 2022 को, स्पाइसजेट बी737 विमान दिल्ली से नासिक के लिए संचालित होने वाला था, फ्लाइट क्रू के ऑटोपायलट सिस्टम में खराबी का अनुभव होने के बाद दिल्ली लौट आया। विमान की दिल्ली में सामान्य लैंडिंग हुई और यात्री सामान्य रूप से उतर गए।”


Download Android App
Download iOS App



