उदयपुर में एक युवक की हत्या होने के बाद पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। इस बीच भाजपा पार्टी के पूर्व नेता नवीन कुमार जिंदल ने बुधवार को दावा किया कि उन्हें एक ईमेल मिला है, जिसमें उनकी और उनके परिवार की गर्दन काटने की धमकी दी गई है। जिंदल ने दिल्ली पुलिस को लिखे एक पत्र में कहा कि उन्हें धमकी भरे तीन ईमेल मिले हैं।
आज सुबह क़रीब 6:43 बजे मुझको तीन ईमेल आयी है, जिसमें #उदयपुर में भाई कन्हैया लाल की गर्दन काटने का विडियो अटैच करते हुए मेरी और मेरे परिवार की भी ऐसी गर्दन काटने की धमकी दी गई है मैंने PCR को सूचना दे दी है।@DCPEastDelhi @CellDelhi @CPDelhi तुरंत संज्ञान ले। pic.twitter.com/rhzyLbbdNg
— Naveen Kumar Jindal 🇮🇳 (@naveenjindalbjp) June 29, 2022
जिंदल ने ट्वीट किया, “ईमेल में मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है जैसे उदयपुर में कन्हैया लाल को मार दिया गया था। उन्होंने मुझे डराने के लिए कन्हैया लाल की हत्या का वीडियो भेजा है।” जिदल ने बताया, “ईमेल में धमकी दी गई थी कि उन्हें कमलेश तिवारी की तरह मार दिया जाएगा और इससे उन्हें धरती की कोई ताकत बचा नहीं सकती।”
जिंदल ने पिछले महीने पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादास्पद ट्वीट किए थे, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। जिंदल ने बताया कि कुछ दिन पहले जब वह किसी से मिलने गए तो कुछ लोगों ने उनका पीछा किया था। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को भी दी थी।


Download Android App
Download iOS App



