नई दिल्ली : केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जनता दल (यू) की भागीदारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज यहां बैठक हुयी। श्री शाह के आवास पर मंत्रिमंडल में जद (यू) की हिस्सेदारी को लेकर दोनों नेताओं ने चर्चा की। बिहार से जद (यू) के 16 सांसद चुने गये हैं।
श्री कुमार पटना से यहां पहुंचने के बाद फौरन श्री शाह से मिलने गये। वह कल मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री कुमार अपनी पार्टी से कम से कम दो कैबिनेट मंत्री और बड़े मंत्रालय चाहते हैं। जद (यू) के राज्यसभा सदस्य आर सी पी सिंह मंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं और श्री कुमार के विश्वसनीय माने जाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



