पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेष के रायबरेली के पास फरक्का एक्सप्रेस रेल दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है एवं दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग एवं राज्य रेल मुख्यालय को निदेषित किया कि घटनास्थल के रेल प्रषासन तथा स्थानीय जिला प्रशासन के पदाधिकारियों से तत्काल समन्वय करते हुये राहत कार्य तथा घायलों के शीघ्र समुचित इलाज की दिषा में अपेक्षित कार्य सुनिष्चित करायें। अब तक प्राप्त सूचनानुसार इस दुर्घटना में मुंगेर जिला के 04 एवं किषनगंज के 01, कुल 05 लोगों की मृत्यु हुई है।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में हताहत हुये बिहार के मृतकों के परिजन को तत्काल 02-02 लाख रूपये तथा घायलों को 50-50 हजार रूपये का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देष दिया। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से कामना की है।


Download Android App
Download iOS App



