CBSE Exam के दौरान Noida के 12 से अधिक स्कूलों को बम की धमकी, मचा हड़कंप

Summary :

Noida school Bomb threat: नोएडा में उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के एक दर्जन से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। यह धमकी ऐसे समय में दी गई, जब स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के दौरान आई इस धमकी ने छात्रों, अभिभावकों और स्कूल प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। Bomb threat in Noida school: गुरुवार सुबह मिली धमकी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार सुबह कई निजी स्कूलों के आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरे संदेश भेजे गए। ईमेल में स्कूल परिसरों को बम से…

Noida school Bomb threat: नोएडा में उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के एक दर्जन से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। यह धमकी ऐसे समय में दी गई, जब स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के दौरान आई इस धमकी ने छात्रों, अभिभावकों और स्कूल प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

Bomb threat in Noida school: गुरुवार सुबह मिली धमकी

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार सुबह कई निजी स्कूलों के आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरे संदेश भेजे गए। ईमेल में स्कूल परिसरों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तत्काल स्थानीय पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी दी। एहतियात के तौर पर कुछ स्कूलों में छात्रों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जबकि कई जगहों पर परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षा घेरे में जारी रखा गया।

CBSE exam bomb threat: स्कूल परिसर बना छावनी

सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षा बल, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए। स्कूल परिसरों की सघन चेकिंग की जा रही है। हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु की पुष्टि की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी स्कूल से विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच पूरी होने तक सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस साइबर सेल की टीम भी धमकी भरे ईमेल की जांच में जुट गई है। ईमेल किस आईडी से भेजा गया, उसका सर्वर और लोकेशन क्या है, इसकी तकनीकी पड़ताल की जा रही है।

Noida school Bomb threat: घटना पर पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?

अधिकारियों का कहना है कि पहले भी इस तरह की फर्जी धमकियां मिल चुकी हैं, जिनमें जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया था। हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह धमकी वास्तविक थी या फिर किसी शरारती तत्व की करतूत। फिलहाल पूरे नोएडा में स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: UP Board Exam: एग्जाम हॉल में बिगड़ी तबीयत, छात्र की मौत से अफरा-तफरी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।