UP Board Exam: एग्जाम हॉल में बिगड़ी तबीयत, छात्र की मौत से अफरा-तफरी

Summary :

UP Board exam student Death: यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र में करौंदा नानकार स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल में बुधवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने एक छात्र पहुंचा था। परीक्षा केंद्र पहुंचते ही उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों को आशंका है कि छात्र की मौत हार्ट अटैक से हुई है। बाद में परिवार ने बिना पोस्टमार्टम कराए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना से न सिर्फ एग्जाम सेंटर पर अफरातफरी मची बल्कि पूरे इलाके में हड़कंप…

UP Board exam student Death: यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र में करौंदा नानकार स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल में बुधवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने एक छात्र पहुंचा था। परीक्षा केंद्र पहुंचते ही उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों को आशंका है कि छात्र की मौत हार्ट अटैक से हुई है। बाद में परिवार ने बिना पोस्टमार्टम कराए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना से न सिर्फ एग्जाम सेंटर पर अफरातफरी मची बल्कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Heart Attack During UP Board Exam: कैसे हुआ ये हादसा? (UP Board Exam Heart Attack)

बता दें कि छात्र चिलिहिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था। छात्र (रवि यादव) (17) पुत्र राधेश्याम यादव चिलिहिया गांव का रहने वाला था। बुधवार गायत्री पब्लिक स्कूल एग्जाम सेंटर पर सेकेंड शिफ्ट में वह एग्जाम देने पहुंचा था। रवि जैसे ही मेन गेट पर पहुंचा, उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह नीचे गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने छात्र को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने रवि यादव को मृत बता दिया।

UP Board exam student Death: यूपी बोर्ड एग्जाम 2026

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 तक चलेगी। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक है।

हाईस्कूल (कक्षा 10) की परीक्षा का पहला प्रश्नपत्र हिंदी का था, जो 18 फरवरी को पहली पाली में आयोजित किया गया। इसके बाद 19 फरवरी को प्रारंभिक हिंदी तथा संस्कृत, 20 फरवरी को सामाजिक विज्ञान और 21 फरवरी को गृहविज्ञान एवं सिलाई जैसी विषयों की परीक्षाएं हो रही है। गणित, विज्ञान, कला, संस्कृत, संगीत और कंप्यूटर विषयों की परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह तक संपन्न होंगी। अंतिम परीक्षा 12 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है।

इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षा का आरंभ भी 18 फरवरी को सामान्य हिंदी विषय से हुआ। अगले दिन यानी 19 फरवरी को भौतिक विज्ञान, भूगोल, गृहविज्ञान आदि विषयों की परीक्षा है। 20 फरवरी को समाजशास्त्र एवं कृषि विज्ञान, 23 फरवरी को अंग्रेजी, 24 फरवरी को जीवविज्ञान और गणित की परीक्षाएं होंगी। इसके अलावा, 27 और 28 फरवरी को अर्थशास्त्र, संगीत, कृषि एवं पशुपालन से संबंधित विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी। मार्च के पहले सप्ताह में वाणिज्य, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र और कंप्यूटर जैसे विषयों की परीक्षाएं संपन्न होंगी।

यह भी पढ़ें: लाल किले के पास संदिग्ध कार से पकड़ा गया फर्जी NIA अधिकारी, कश्मीर नंबर की गाड़ी, क्या था मुदस्सिर का प्लान?

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।