ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ढेंकनाल जिले में करंट लगने से सात हाथियों की मौत के मामले में रविवार को अपराध शाखा को जांच का आदेश दिया। हाथियों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मामले में किसी प्रकार की आपराधिक लापरवाही पाई गई तो उचित कार्रवाई भी की जाएगी। शुक्रवार देर रात को कमालांगा गांव के समीप लटकते हुए नंगे तार के संपर्क में आने से सात हाथियों की मौत हो गई थी।
विद्युत विभाग ने हाथियों की मौत के बाद दो अधिकारियों को निलंबित और एक कनिष्ठ अभियंता को बरखास्त कर दिया है। वन विभाग ने भी लापरवाही के लिए तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



