विपक्षी दलों की शुक्रवार को प्रस्तावित बैठक को कुछ नेताओं के उपलब्ध नहीं होने के कारण रद्द कर दिया गया है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
लोकसभा चुनावों में मिली पराजय के बाद कांग्रेस ने हार के संभावित कारणों पर चर्चा करने के लिए 31 मई को संसद में विपक्षी पार्टियों की एक बैठक बुलाई थी।
ऐसी उम्मीद थी कि बैठक में संसद के आगामी सत्र के लिए विपक्ष अपनी रणनीति पर भी चर्चा कर सकता है।
संसद का नया सत्र छह जून से शुरू होने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



