Delhi-NCR में फिर बदला मौसम, IMD ने आज शाम तेज बारिश और आंधी के लिए जारी किया Orange Alert

Summary :

Orange Alert in Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार (Delhi Weather Today) शाम के लिए दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट (Delhi Orange Alert) जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, शाम के समय तेज बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। यह बदलाव ऐसे समय में देखने को मिल रहा है जब एक दिन पहले हुई भारी बारिश और आंधी ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली ( Delhi NCR weather Update), नोएडा,…

Orange Alert in Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार (Delhi Weather Today) शाम के लिए दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट (Delhi Orange Alert) जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, शाम के समय तेज बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। यह बदलाव ऐसे समय में देखने को मिल रहा है जब एक दिन पहले हुई भारी बारिश और आंधी ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली ( Delhi NCR weather Update), नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद समेत कई इलाकों में अचानक मौसम बदला। तेज हवाओं के साथ बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। इससे तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। कई जगहों पर हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी।

Orange Alert in Delhi: शाम के समय फिर बदल सकता है मौसम

Orange Alert in Delhi (Image- Social Media)
Orange Alert in Delhi (Image- Social Media)

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आज शाम 5:30 बजे से 7 बजे के बीच दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार (Delhi Thunderstorm Warning)से चल सकती हैं, जबकि हवा के झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले स्थानों में जाने से बचने और पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे खड़े न होने की चेतावनी दी गई है।

Delhi Rain Forecast: दिल्ली के सभी जिलों में अलर्ट

Orange Alert in Delhi (Image- Social Media)
Orange Alert in Delhi (Image- Social Media)

ऑरेंज अलर्ट दिल्ली के लगभग सभी जिलों के लिए जारी किया गया है। इसमें नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली और शाहदरा शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि तेज आंधी और बारिश के कारण कुछ जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। बिजली आपूर्ति और पेड़ों के गिरने जैसी घटनाएं भी सामने आ सकती हैं।

 हरियाणा और राजस्थान में भी असर

दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। हरियाणा के भिवानी, झज्जर, रेवाड़ी, पलवल, नूंह और महेंद्रगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान के पिलानी, झुंझुनू, अलवर और कोटपुतली जैसे इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नंदगांव और बरसाना जैसे क्षेत्रों में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

IMD orange Alert Delhi: गर्मी से लोगों को मिली राहत

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और लू का असर देखा जा रहा था। तापमान लगातार बढ़ रहा था और लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। लेकिन गुरुवार को अचानक बदले मौसम ने लोगों को बड़ी राहत दी। बारिश के बाद सड़कों पर ठंडक महसूस हुई और आसमान साफ नजर आया। कई लोगों ने इस मौसम का आनंद लिया और सोशल मीडिया पर बारिश की तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए।

मानसून से पहले बदल रहा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव मानसून से पहले बनने वाली मौसमी गतिविधियों का हिस्सा है। उत्तर भारत में इस महीने सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने इस साल मानसून के दौरान औसत से कम बारिश होने की संभावना जताई है। फिलहाल मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आने वाले घंटों में मौसम तेजी से बदल सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग के अपडेट पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: Twisha डेथ केस में बड़ा अपडेट: CBI को मिली गिरिबाला-समर्थ की कस्टडी, 2 जून तक होगी गहन पूछताछ

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।