आसमान में बादल छाने से दिल्ली में रविवार की सुबह की शुरुआत बेहद ही सुहावने मौसम के साथ हुई। वहीं दिन में हल्की बौछारें मौसम को और खुशनुमा बना सकती हैं। आज का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शहर में पिछले 3 दिनों से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



